बहुत समय से मार्केट में रिक्वायरमेंट थी कि डीवीआर सिस्टम के साथ जो गोल डोम कैमरा आता है वह रोटेट क्यों नहीं होता है।
फाइनली Hikvision ब्रांड ने ऐसा लेटेस्ट डोम कैमरा लॉन्च किया है जो 360° रोटेट हो सकता है यानी घूम सकता हैं। आपको जिस एंगल में सीसीटीवी का व्यू देखना है आप उस एंगल में सीसीटीवी को ऐप या सिस्टम से मूव कर सकेंगे।
साथ ही कंपनी ने इस सीसीटीवी में इनबिल्ट 🎤 माइक का ऑप्शन भी दिया है। आप आस पास हो रही बातों को भी परफेक्टली सुन सकेंगे।
इसके साथ ही कंपनी ने इसको नाइट में भी दिन जैसा रिजल्ट बनाने के लिए इसको Colorview टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। आप नाइट में भी रिकॉर्डिंग को ब्लैक & व्हाइट की जगह पर कलर में देख पाएंगे।
2 मेगापिक्सल का यह सीसीटीवी आपको हाई क्वालिटी कलर इमेज 24*7 प्रदान करेगा। इस सीसीटीवी के अंदर 3D DNR & WDR टेक्नोलॉजी यूज की गई है जो आपको एकदम क्लियर, शार्प इमेज प्रदान करेगी।
हाई क्वालिटी का ऑडियो इसमें यूज किया गया है। इसकी रेंज 20 मीटर है। मोशन डिटेक्शन का फंक्शन भी इस सीसीटीवी में दिया गया है।